इंदौर एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट लेकर पहुंचा यात्री:चेकिंग के बीच पीएनआर नंबर निकला गलत; थाने में दी जानकारी

इंदौर एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को गलत टिकट के साथ यात्रा करने से पहले पकड़ा गया। इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब यात्री और उसे टिकट देने वाले एजेंट से पूछताछ की जा रही है। एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने राहुल पाटिल की शिकायत पर दुर्गादास, निवासी तेजपुर, थाना आसाम, विजय श्रीनगर पर 318(4) बीएनएस की धारा में मामला दर्ज किया है। राहुल एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर इंचार्ज हैं। पीएनआर नंबर फर्जी था, इंडिगो स्टाफ ने की पुष्टि रात करीब 8:30 बजे सब-इंस्पेक्टर रोहित गहलोत ने उन्हें डिपार्चर गेट पर बुलाया और बताया कि दुर्गादास ने फर्जी टिकट के जरिए एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश किया है। इंडिगो फ्लाइट के स्टाफ असिस्टेंट मैनेजर ज्योति चौधरी ने इस बात की पुष्टि की कि दुर्गादास का पीएनआर फर्जी है। एयरपोर्ट की तरफ से इस मामले की जानकारी राजपत्रित अधिकारी को दी गई। पूछताछ के दौरान दुर्गादास ने बताया कि एजेंट ने उसे गलत टिकट दिया है, लेकिन वह एजेंट के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पाई। महिला द्वारा पूछताछ में सहयोग न करने के कारण पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया। इसके बाद राहुल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *