लखनऊ में बिक रही पत्थर और केमिकल से बनी चायपत्ती:STF ने फैक्ट्री पर मारा छापा, 11000 किलो नकली चाय की पत्ती जब्त

लखनऊ में STF और खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) ने नकली चाय पत्ती बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां केमिकल और सेंडस्टोन (बलुआ पत्थर) मिलाकर चायपत्ती तैयार की जा रही थी। इसे बिना किसी ब्रांडेड रैपर के पैक कर लखनऊ और आस-पास के इलाकों में बेचा जा रहा था। फैक्ट्री मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज में स्थित फैक्ट्री में से टीम ने 11 हजार किलो नकली चायपत्ती, सिंथेटिक कलर और सेंडस्टोन बरामद किया है। इसकी कीमत 13 लाख रुपए है। अधिकारियों ने चायपत्ती, सिंथेटिक रंग और सेंडस्टोन के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। फैक्ट्री से यह सामान हुआ बरामद ऐसे हुआ पूरा खुलासा
FSDA के अधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दो महीनों से नकली चायपत्ती की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार रात STF की मदद से फैजुल्लागंज स्थित तीन मंजिला फैक्ट्री पर छापा मारा। यह फैक्ट्री आरिफ है। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गया। अधिकारियों को अब तक नहीं लगी भनक
इस मामले ने प्रशासन और खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब तीन मंजिला गोदाम में इतने बड़े स्तर पर नकली चाय पत्ती का कारोबार हो रहा था, तो इसकी भनक स्थानीय अधिकारियों को क्यों नहीं लगी? क्या यह केवल एक फैक्ट्री तक सीमित मामला है, या फिर नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? कैसे खुलेआम बिक रही थी जहरीली चाय?
छापेमारी में यह बात सामने आई कि फैक्ट्री में बिना ब्रांड रजिस्ट्रेशन के पैकेट तैयार किए जा रहे थे। सवाल यह उठता है कि बिना GST और बिक्री के दस्तावेज के यह माल बाजार तक कैसे पहुंच रहा था? क्या कुछ डीलर और खुदरा विक्रेता भी इस गोरखधंधे में शामिल हो सकते हैं? नकली चायपत्ती से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा
डॉक्टरों का कहना है कि चाय में मिलाए गए रसायन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ……………………… यह खबर भी पढ़े…
लखनऊ में इनामी लुटेरे का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली:एक साथी फरार; दो दिन पहले मुनीम से की थी लूट लखनऊ के ठाकुरगंज के गुलाल घाट में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा है। भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में आरोपी की पहचान करण उर्फ़ कल्लू के रूप में हुई है। वजीरगंज के सुभाष मार्ग पर मुन्नीम को लूट लिया था। करन यादव उर्फ कल्लू पुत्र लल्लन यादव नया टोला जुराबगंज थाना कोडा जिला कटिहार (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस ने 10,000 का इनाम भी घोषित किया था। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक लुटेरा फरार हो गया। करन यादव उर्फ कल्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *