लखनऊ की सैन्य छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (AMC) स्टेडियम में अग्निवीर रैली भर्ती का आज पांचवां दिन है। यह भर्ती 10 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें 13 जिलों के करीब 10 हजार युवा शामिल होंगे। भर्तियां कुल 4 ट्रेड्स में हो रही हैं। इनमें अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन है। युवाओं को स्टेडियम में तड़के 2 बजे से 5 बजे तक प्रवेश दिया गया है। यह वो अभ्यर्थी हैं, जो पहले ही अग्निवीर लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं। इससे पहले सोमवार को अग्निवीर भर्ती रैली स्थल पर GOC इंचार्ज लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदया सेन गुप्ता भी पहुंचे। घने कोहरे के बीच लगाई दौड़
मंगलवार सुबह तड़के 2 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई और 5 बजे तक अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। इस बीच घना कोहरा रहा। एडमिट कार्ड और आधार चेक करके सभी को एंट्री मिली। इसके बाद फिजिकल शुरू हुआ।जिसमें 1600 मीटर दौड़ के अलावा हाईजंप और पुलअप्स भी शामिल रहा। सोमवार को लखनऊ और उन्नाव के अभ्यर्थी पहुंचे
सोमवार को तड़के सुबह 2 बजे से ही लखनऊ की 5 तहसीलों और उन्नाव के 6 तहसीलों के अभ्यर्थियों को मौका मिला है। लखनऊ में मोहनलालगंज, सरोजनी नगर, BKT, सदर और मलिहाबाद शामिल है। इसके अलावा उन्नाव के सफीपुर, हसनगंज, पुरवा, बीघापुर, और बांगरमऊ तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहले दिन कानपुर के अभ्यर्थियों को मौका
शुक्रवार को भर्ती के पहले दिन कानपुर के अभ्यर्थियों को भर्ती में मौका दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे हैं। दूसरे दिन गोंडा और फतेहपुर को मौका
शनिवार को रैली के दूसरे दिन गोंडा और फतेहपुर के अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ। इस दौरान मीडिया को भी आर्मी सेंटर में एंट्री दी गई। रविवार को हमीरपुर और कन्नौज
इससे पहले रविवार को हमीरपुर और कन्नौज के अभ्यर्थियों को मौका मिला था। रैली का शेड्यूल


