शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्त समाज सहित स्वच्छता का संदेश दिया

भास्कर न्यूज़ | कलंगपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही का दिवसीय शिविर अचौद में लगाया। स्वयंसेवक विद्यार्थी स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशामुक्त समाज, डिजिटल भारत, वृक्षारोपण और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता जैसे विविध संदेश देते हुए अपने जीवन में इन्हें अपनाने का संकल्पित हुए। बौद्धिक परिचर्चा सत्र में जिला संगठक डॉ. लीना साहू, केशव साहू, प्रभारी प्राचार्य डी.एस. महेरिया, ब्लॉक स्रोत समन्वयक किशोर साहू, प्रधानपाठक लक्ष्मीकांत चंद्राकर, और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने ग्राम संपर्क के माध्यम से जनमानस तक आवश्यक जानकारी पहुंचाई और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों का प्रचार किया। खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अचौद के सरपंच आकाश चंद्राकर, उपसरपंच पंकज साहू, पूर्व सरपंच बिसाहू राम चंद्राकर, दुलार सिंह ठाकुर, शिवशंकर साहू, बुधरू राम साहू, ताम्रज निर्मलकर, मोपेंद्र साहू, सतीश साहू, खेमेश्वरी साहू, कविता बंजारे, गोवर्धन ठाकुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *