गुरु घासीदास ने सतनामी समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया: मारकंडे

भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड ग्राम पिनकापार में सतनामी समाज ने गुरु घासीदास जयंती मनाई। इस अवसर पर समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें पंथी नृत्य के साथ गांव की गलियों में भ्रमण किया गया। सतनामी समाज के लोगों ने जैतखाम एवं गुरु घासीदास बाबा की विधिवत पूजा कर आशीर्वाद मांगा। समाज के प्रमुख पोसुराम मारकंडे ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। समाज के बुधराम लहरे ने कहा कि बाबा घासीदास ने सतनामी समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया और विशेष रूप से युवाओं को सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा बाई लहरे ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के लोगों से बाबा द्वारा बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीरसिंग टंडन, विजय शंकर लहरे, सेवक लहरे, पूरीलाल लहरे, जोगीराम गायकवाड़, रोहित मोइये, जितेंद्र मोइये, धनेश मोइये, नरेश गहिने, जोगराज गहिने, निर्मल मारकंडे, पालूराम मारकंडे, रतनदास मारकंडे, गुहाराम लहरे, अनिल गेंडे, दिलीप बारले, सुरेंद्र मारकंडे, इंद्रपाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *