किसान दिवस: प्रतापपुर में किसान सम्मान व कृषि ज्ञान सम्मेलन हुआ

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर किसान दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक में महिंद्रा एग्री सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें उन्नतशील बीजों और फसलों को रोग, बीमारी और कीटों से बचाने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अंबिकापुर के एरिया सेल्स मैनेजर पंकज सिंह ने किया। उन्होंने रबी सीजन के लिए महिंद्रा धान की दो वैरायटी के लाभों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने गेहूं के उन्नतशील बीज की खेती के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया और महिंद्रा एग्री सॉल्यूशंस की पहल पर किसानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। किसानों ने इस पहल को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया और इसे कृषि उत्पादन बढ़ाने और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *