‘वार्षिकोत्सव भक्ता री अरदास’ का मोती डूंगरी गणेशजी को दिया निमंत्रण

जयपुर| मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में द्वितीय वार्षिकोत्सव भक्ता री अरदास शुक्रवार को अग्रवाल फार्म एसएफएस स्थित शीश महल बैंक्वेंट हॉल में होगा। दोपहर 2 बजे से आयोजन का शुभारंभ होगा। इस आयोजन की सफलता के लिए प्रथम पूज्य मोतीडूंगरी गणेश जी को निमंत्रण दिया गया। साथ ही पोस्टर का विमोचन भी किया। महोत्सव में श्री काले हनुमान जी मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के धर्मगुरु अवधेश दास महाराज, धन्ना पीठाधीचार्य बजरंग देवाचार्य श्रीरामधाम तामड़िया व बालमुकुंदाचार्य महाराज के सानिध्य में होगा। कलाकार बाबा के दरबार में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर बाबा का दरबार सजाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *