मां ने डांटा तो 10 वर्षीय बेटा फंदे से लटका:छठी क्लास के स्टूडेंट को हिदायत दी थी- खेलकूद छोड़ पढ़ाई कर

मां ने बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहे 10 साल के बेटे को डांटा तो नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया। वह छठी क्लास का स्टूडेंट था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते। घटना सोमवार दोपहर में अलवर जिले की राजगढ़ इलाके में हुई थी। राजगढ़ थाना ASI सूरजमल ने बताया- मां की फटकार के बाद बच्चे ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसका नाम उदित था। वह धमरेड़ गांव में अपनी बुआ के घर रह रहा था। धमरेड़ के ही वह प्राइवेट स्कूल में छठी क्लास में पढ़ता था। रविवार दोपहर टहला क्षेत्र के मांडलवास से मां का फोन आया था। फोन पर बुआ ने उदित के खेलने को लेकर शिकायत की तो मां ने फोन पर फटकार लगाई थी। मां ने पढ़ाई पर ध्यान देने की हिदायत दी थी
मां ने खेल-कूद छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही थी। सोमवार दोपहर वह बुआ के घर के पीछे सुनसान में 200 मीटर दूर गया। वहां एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे को फंदे से उतारकर परिवार वाले राजगढ़ हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगढ़ के मांडलवास के रहने वाले उदित के पिता राज मीणा ने पुलिस को बताया कि वह (उदित) बात-बात पर गुस्सा हो जाता था। इसलिए उसे बुआ के घर पढ़ने भेजा था। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। उदित के पिता राज दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *