डॉक्टर्स के प्रयास से लौटी महिला की सांसे:हॉस्पिटल लाए तब ECG में कुछ नहीं था, आधे घंटे तक सीपीआर दिया तो लौटी सांसे

एक 30 साल की महिला को इलाज के लिए जब हॉस्पिटल लाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टर ने ECG करवाई तो लाइन फ्लेट थी लेकिन उसकी बॉडी में कुछ हरकत नजर आई तो तुरंत डॉक्टर्स, नर्सिग स्टॉफ बार-बार से उसे सीपीआर देने में जुट गया। लगातार आधे घंटे तक यह क्रम चला। जिससे महिला की सांसे लौट आई। तब जाकर डॉक्टर्स और मरीज के परिजनों ने भी राहत की सांस ली। मरीज हालत गंभीर होने के चलते फिर देर रात को महिला को जोधपुर रेफर किया गया। पाली जिले के नीपल गांव (नाडोल) में अपने दादा के देहांत होने के सवा महीने बाद होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 30 साल की अनिता अपने दो बच्चों के साथ पीहर नीपल गांव सोमवार को आई। सबकुछ ठीक चला रहा था। खाने में कड़ी, मक्की की घाट, पत्ता गोभी की सब्जी और रोटी बनाई गई थी। अनिता ने भी खाना खाया लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गैस की दिक्कत होने की आशंका के चलते परिजनों को ईनो और टेबलेट दिए लेकिन कुछ देर बाद ही उसे चक्कर आने लगे तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे नाडोल हॉस्पिटल ले गए। हालत गंभीर बता कर उसे पाली रेफर किया गया। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे उसे गंभीर हालत में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। उस समय उसकी हालत काफी गंभीर थी। सांसे नहीं चल रही थे। ईसीजी में भी कुछ नहीं आ रहा था। आधे घंटे तक सीपीआर दिया तो लौटी सांसे
जांच के दौरान डॉक्टर सुखदेव चौधरी को महिला की बॉडी में हल्की सी हरकत नजर आई तो उन्होंने सीपीआर देना शुरू किया ताकि उसकी सांसे लौट आए। डॉक्टर सुखदेव चौधरी और उनकी टीम के डॉक्टर दिनेश सोलंकी, डॉ सुनील, डॉ गणेश, डॉ जुगलकिशोर, नर्सिग ऑफिसर कैलाश भटनागर, विनोद कुमार, शरद कुमार, एंटन अजीब, टेक्नीशियन धीरज, फार्मासिस्ट पंकज सोलंकी, हेल्पर महेश और विनोद सहित पूरी टीम जुटी रही। करीब आधे घंटे के सीपीआर के बाद मरीज की सांसे लौटी इस पर उसे ऑक्सीजन पर लिया गया। हालत गंभीर होने से जोधपुर रेफर किया। डॉक्टर बोले- 6 बार करवाई ईसीजी
बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर सूखदेव चौधरी ने बताया कि जब मरीज को ट्रोमा वार्ड में लाए तब रात करीब नौ बजे उसकी पहली ईसीजी की। जिसमें फ्लेट लाइन आ रही थी। लेकिन बॉडी में हल्की सी हरकत दिखी तो सीपीआर देना शुरू किया। लगातार पूरी टीम आधे घंटे तक सीपीआर देती रही। इस दौरान छह बार ईसीजी करवाई गई। जिसमें महिला की सांसे फिर से लौटी। ऑक्सीजन पर उसे लिया। हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया। परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी। उसकी तबीयत किसी जहरील पदार्थ, जहरीले जानवर के काटने से बिगड़ी या अन्य कोई कारण है यह जांच का विषय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *