ट्रेन की चपेट में आए युवक की पहचान हुई:मानसिक रूप से बीमार बताया, मजदूरी के इधर उधर घूमता रहता था, राजधानी से रन ओवर हुआ

दो दिन पहले ट्रेन की चपेट में आए युवक की पहचान एमपी के राजगढ़ निवासी लखन गुर्जर (25) की रूप में हुई। आज परिजनों की मौजूदगी में एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने जीआरपी को लखन क्व मानसिक बीमार होने की जानकारी दी है। जीआरपी थाना ASI रामबाबू चौधरी ने बताया कि घटना 12 जनवरी की रात साढ़े 9 बजे के आसपास की है। स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि कोटा रेलवे स्टेशन के आउटर पर राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से गांव शेरपुरा थाना सहारनपुर जिला राजगढ़ एमपी निवासी लखन की मौत हुई है। मौके पर जाकर देखा तो शव के पास एक बैग पड़ा था। उसमें काफी सारे दस्तावेज थे। दस्तावेज में मिले नम्बरों पर कॉल किया। बड़े भाई ने फोन उठाया। आज परिजनों ने आकर मृतक की शिनाख्त की है। परिजनों ने बताया कि लखन तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था।जो मानसिक रूप से बीमार था। वो अक्सर घर से बाहर रहता था। इधर उधर घूमकर मजदूरी करता था। राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से सिर पर गम्भीर चोट लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *