सवाई माधोपुर में मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर चारों तरफ रौनक छाई रही। मकर संक्रांति पर अलसुबह से ही लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचने लगे। यहां पहुंचकर लोगों ने भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। यहां इस दौरान अलसुबह से ही लोग दान पुण्य करते हुए दिखाई दिए। मकर संक्रांति पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। जिससे चलते यहां लोग दान पुण्य करते दिखे। किसी ने गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया तो किसी ने गरीबों को खाना खिलाया तो किसी ने गर्म कपड़े भेंट किए। इस दौरान घरों में भी विभिन्न पकवान बनाए। मकर संक्रांति पर घरों में पुए, बड़े व तिल के लड्डू बनाए गए। वहीं बच्चे पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान पतंगों की दुकानों पर अच्छी भीड़ देखी गई। मकर संक्रांति सास ससुर को दिए उपहार भेट स्थानीय परंपरा के अनुसार, मकर संक्रांति पर सास-ससुर को उपहार भेंट करने का विशेष रिवाज है। इस अवसर पर दान-पुण्य के लिए सामग्री बांटने की भी प्रथा है। इन परंपराओं के निर्वहन के लिए किराना, जनरल स्टोर, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई। यहां उड़ाने के लिए पतंगों की मांग भी अच्छी रही। साउंड सिस्टम की दुकानों पर भी युवाओं की भीड़ उमड़ी और त्योहार के लिए लगभग सभी साउंड सिस्टम पहले से ही बुक हो गए।


