जयपुर डिस्कॉम ने दावा किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। डिस्कॉम प्रबंधन ने बुधवार को विद्युत भवन में हितधारकों के सामने अपनी योजना पेश की। डिस्कॉम सीएमडी आरती डोगरा ने बताया कि निगम वितरण हानियों को घटाकर 13% पर लाने, ग्रिड को डिजिटलाइज करने और बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है। डोगरा ने हितधारकों के सुझावों को सुना और विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने, ग्रिड डिजिटाइजेशन, उपभोक्ता सेवाओं में सुगमता लाने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।


