एमजी अस्पताल के नर्सिंग छात्र की संदिग्ध मौत:दिनभर बीमार होने के कारण छुट्टी पर था, रात को हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

बांसवाड़ा के महात्मा गांधी नर्सिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के नर्सिंग छात्र, पियूष कुमार मीणा निवासी खेरवाड़ा उदयपुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पियूष की तबीयत सोमवार देर रात अचानक बिगड़ गई थी। उसके रूममेट मुकेश ने उसे आराम करने को कहा और सुबह डॉक्टर को दिखाने की बात कही। इस पर पियूष सो गया, लेकिन मंगलवार सुबह 8 बजे जब मुकेश उसे जगाने गया तो वह मृत पाया गया।इस घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पियूष की मौत के कारणों का पता चल पाएगा वहीं पियूष की अचानक मौत से छात्रों में मायूसी है। पियूष की मौत के कारणों के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। कुछ लोगों का मानना है कि पियूष की मौत किसी बीमारी के कारण हुई होगी, जबकि कुछ लोग इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने पियूष के रूममेट और अन्य छात्रों से पूछताछ की है। पुलिस ने पियूष के कमरे की भी जांच की है। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *