महान नदी में अठखेलियां… पानी में दंतैल कई घंटे तक करता रहा मौज-मस्ती

प्रतापपुर | प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत महान नदी में हाथियों के अठखेलियां करते हुए तस्वीरें और वीडियो इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक बड़ा झुंड बीते कुछ दिनों से प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से लगे गांवों के आसपास घूम रहा है। इसी झुंड में एक विशालकाय दांतों वाला हाथी नदी के पानी में मौज-मस्ती करते हुए देखा गया, जिसका दृश्य बेहद मनमोहक रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ हाथी नदी के एक किनारे तो कुछ दूसरे किनारे मौजूद हैं। ठंड के मौसम में पानी में नहाते और खेलते हाथियों का यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे प्रकृति का सुंदर नजारा बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे संभावित खतरे के रूप में भी देख रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *