रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त को मार-डाला, LIVE-VIDEO:लात-घूंसों से पीटा, रॉड से हमला किया, आरोपी लाश के पास बैठकर रोता रहा

रायपुर में डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला। शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की। घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दुर्गेश धृतलहरे (27) है। वहीं मर्डर करने वाले का नाम सन्नी साहू है। सन्नी साहू ने पहले दुर्गेश धृतलहरे को जमीन पर पटका। इसके बाद चाकू मारा, फिर लात-घूसों से पीटा। बेरहमी से पिटाई से दुर्गेश धृतलहरे खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। मर्डर से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, मंगलवार (23 दिसंबर) की रात दुर्गेश सतनामी और सन्नी साहू ने डेयरी के कमरे में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दुर्गेश भजिया लेकर आया, लेकिन भजिया ठंडा था। इसे लेकर सन्नी विवाद करने लगा। सन्नी ने ठंडा भजिया लेकर आया है बोलकर रॉड से वार कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में सन्नी ने दुर्गेश को लात-घूंसे से भी पीटा। इसके बाद रॉड से फिर मारा। नशे में रॉड से ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुर्गेश बेहोश होकर गिर गया। दुर्गेश खून से सन चुका था। सन्नी अपने दोस्त को उठा रहा था, लेकिन वह नहीं उठ रहा था। इसके बाद सन्नी अपने दोस्त दुर्गेश को इलाज के लिए मेकाहारा लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टर्स ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सन्नी अपने दोस्त की लाश के पास बैठकर रोता रहा। वह अपने दोस्त को मारने को लेकर पश्चाताप कर रहा था। वारदात के बारे में कैसे पता चला खम्हारडीह पुलिस के अनुसार, मंगलवार (23 दिसंबर) रात एक बजे साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू ने पुलिस को सूचना दी। उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी दुर्गेश और सन्नी साहू गायब हैं। कमरे में खून पड़ा हुआ है। घसीटने के निशान हैं। डेयरी संचालक की सूचना पर खम्हारडीह पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। वारदात स्पॉट से दुर्गेश की डेडबॉडी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं CCTV फुटेज देखने के बाद आरोपी सन्नी साहू के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। पुलिस ने मेकाहारा से आरोपी को पकड़ा खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि आरोपी सन्नी साहू को पकड़ने के लिए उससे संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी मेकाहारा के पास है। पुलिस की टीम फौरन मेकाहारा पहुंची। यहां से सन्नी साहू को पकड़ा है। इस दौरान आरोपी सन्नी ने बताया कि शराब पीने के दौरान दुर्गेश से बहस हो गई थी। बहस के दौरान मारपीट शुरू हुई। इसके बाद दुर्गेश को रॉड से मार दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में युवक के पेट में 9 बार चाकू घुसाया…VIDEO: चंगोराभाठा में गर्दन-पेट-पैरों में आई चोंटे, मंदिर-हसौद में भी रेस्टोरेंट में एक युवक की पिटाई रायपुर के चंगोराभाठा में पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी ने एक युवक चाकू से 9 बार हमला किया है। युवक गंभीर रूप से घायल है। एम्स में इलाज चल रहा है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *