बीयूवीएम का राष्ट्रीय सम्मेलन अगले माह जयपुर में

जयपुर | भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) और राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार मंडल का राष्ट्रीय सम्मेलन यानी ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ 10 व 11 जनवरी को जयपुर में होगी। इसमें देशभर के व्यापारी जुटेंगे। बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि इसके उद्घाटन सत्र में ‘राजस्थान में निवेश की संभावनाएं’ विषयक चर्चा होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आमंत्रित किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘वन नेशन-वन इलेक्शन‘ तथा कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल केंद्रीय उद्योग-व्यापार प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देंगे। सम्मेलन में निवेश, जीएसटी, खनन नीति, श्रम नीति, कृषि नीति, उपभोक्ता नीति, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, निर्यात संवर्धन पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि सम्मेलन का पहला निमंत्रण मोती डूंगरी गणेशजी के नाम मंदिर के महंत कैलाश शर्मा को दिया गया। इस मौके पर बीयूवीएम उपाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सुरेश सैनी, प्रेम प्रकाश गुप्ता, किशोर नाजवानी, कैलाश चंद कायथवाल और सत्यनारायण चितलांग्या उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *