झारखंड की आबादी बीते 14 साल में 76 लाख 18 हजार 790 बढ़ी है। अब राज्य की आबादी 4 करोड़ 6 लाख 6 हजार 924 हो गई है। इस आंकड़े में टीनएजर्स की संख्या लगभग डेढ़ करोड़ के करीब है। राज्य के बड़े शहरों की आबादी की बात करें तो रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम ऐसे जिले हैं, जहां की आबादी सबसे अधिक बढ़ी है। राजधानी रांची की आबादी बीते 14 साल में 6 लाख 60 हजार 947 हो गई है। यह खुलासा जन्म-मृत्यु का आंकड़ा व अन्य तथ्यों के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से जनसंख्या की प्रोजेक्शन रिपोर्ट में हुआ है। केंद्र सरकार से जनसंख्या पर राज्य चुनाव कार्यालय को यह रिपोर्ट मिली है। जनसंख्या के आधार पर देश में 14वां बड़ा राज्य झारखंड देश में क्षेत्रफल के आधार पर 15वां और जनसंख्या के आधार पर 14वां सबसे बड़ा राज्य है। केंद्र सरकार से जनसंख्या पर राज्य चुनाव कार्यालय को मिली रिपोर्ट के अनुसार बीते 14 साल में सबसे ज्यादा आबादी रांची में बढ़ी है। यह संख्या 6.40 लाख है। वहीं, धनबाद 6.01 लाख बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर है। हालांकि, वर्ष 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है। लेकिन, जन्म-मृत्यु का आंकड़ा व अन्य तथ्यों के आधार पर केंद्र सरकार ने जनसंख्या की प्रोजेक्शन रिपोर्ट बनाई है। 2011 की जनगणना की तुलना में 38,300,82 की वृद्धि हुई है। वहीं, महिला जनसंख्या 1,98,46,527 है। 2011 की तुलना में 37,88,708 की बढ़ोतरी हुई है। झारखंड में साल 2011 में जनसंख्या 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 134 थी। इसमें पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 7 लाख 60 हजार 397 और महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार 527 थी। साल 2001 से 2011 के बीच राज्य की जनसंख्या में 22.4% की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले 13 साल में 23.09% वृद्धि हुई है।


