फाजिल्का में ओवरस्पीड ट्राले ने तीन सब्जी विक्रेताओं को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रुपए से घायल है। जो सड़क किनारे जुगाड़ वाहन की मरम्मत कर रहे थे। मृतक की एक छोटी बच्ची भी है। घटना फिरोजपुर हाईवे पर बहक खास गांव के पास हुई है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। घायलों में रामू की दोनों टांगें टूट गईं, जिन्हें गंभीर स्थिति के चलते फरीदकोट रेफर किया गया है। जबकि संदीप कुमार को कंधे में फ्रैक्चर हुआ, जिसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुगाड़ वाहन की कर रहे थे मरम्मत घाायल संदीप कुमार ने बताया कि वे तीनों अपने जुगाड़ वाहन से गांवों में सब्जी बेचकर लौट रहे थे। रास्ते में उनके वाहन की इंजन बेल्ट टूट गई। जब वे सड़क किनारे वाहन खड़ा करके बेल्ट की मरम्मत कर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले की जांच कर रही पुलिस मृतक के पिता जरनैल सिंह और स्थानीय सब्जी व्यापारी राजकुमार ने पुलिस से फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि इस घटना में एक परिवार का चिराग बुझ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।


