दतिया में आज बिजली कटौती, देखिए शेड्यूल:मेंटेनेंस के चलते कई क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बाधित; ये क्षेत्र होंगे प्रभावित…

दतिया में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आज गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के करेगी। जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रखेगी। कंपनी के अनुसार,11 के.व्ही गल्ला मंडी, गौतम विहार, चिरुला आबादी, डगरई, परात्सारी, सरसई, सिलोरी, गोराघाट, कंत्तर, ओरोना, जैन मंदिर और उदगयां सहित कई आबादी एवं पंप फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान लाला का ताल, पीतांबरा पीठ, बस स्टैंड, स्टेडियम, दतिया-झांसी बायपास, गौतम विहार कॉलोनी और दिनारा रोड जैसे प्रमुख क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *