58 करोड़ रुपए के बैंक लोन मामले में शाहरा व सीए के यहां ईडी की कार्रवाई

सट्टा एप मामले में विशेष अदालत में चालान पेश करने के साथ ही रुचि ग्लोबल समूह के बैंक लोन डिफाल्टर मामले में भी जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को दिल्ली से आए ईडी के अधिकारियों ने समूह के उमेश शाहरा और कंपनी के सीए रहे ईश्वर कलंत्री के चार ठिकानों पर जांच करके संबंधित दस्तावेज खंगाले। कुछ दस्तावेज भी ले गए हैं। ईडी 2021 में हुए 58 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में जांच कर रही है। इस संबंध में निदेशालय लगातार रुचि ग्लोबल के कर्ताधर्ताओं से पूछताछ कर रहा है। बता दें, 2021 में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने मेसर्स रुचि ग्लोबल के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ लोन फर्जीवाड़े की शिकायत करवाई थी। आरोप है, कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लिया और चुकाया नहीं। ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *