भोपाल में IFS अफसरों की सर्विस मीट का सोमवार को समापन हो गया है। इस दौरान डांस और रैंप वॉक में अफसरों और उनके परिजनों ने प्रतिभागी बनकर हिस्सा लिया। अंतिम दिन ऑफिसर्स और उनकी पत्नियों ने निबूड़ा… निबूड़ा… निबूड़ा सॉन्ग पर रैंप वॉक किया। एक साल के अंतराल के बाद हुई सर्विस मीट दो दिन तक चली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मीट का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद वानिकी सम्मेलन के जरिए वन अधिकारियों ने जंगलों की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग विषयों पर मंथन किया। दूसरे दिन हुए खेल एवं कल्चरल प्रोग्राम दूसरा दिन खेल और कल्चरल प्रोग्राम को समर्पित रहा। खेल के दौरान वन अफसरों ने शपथ भी ली। इसके बाद कल्चरल प्रोग्राम में फिल्मी गीतों पर वन अफसरों ने अलग-अलग टीमों के माध्यम से प्रतिभागी बनकर हिस्सा लिया। इसके साथ ही 2026 में नई सर्विस मीट में मिलने के वादे के साथ भारतीय वन सेवा के अधिकारी और उनके परिजन फील्ड की ओर लौट गए हैं। वानिकी सम्मेलन और आईएफएस सर्विस मीट के जरिए भारतीय वन सेवा के अफसरों का पारिवारिक मिलन और गेट-टू-गेदर कार्यक्रम दो दिनों तक चला। देखिए सर्विस मीट की तस्वीरें…


