मालवा प्रांत के पहले संघचालक अष्ठाना का निधन:अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे; सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

मालवा प्रांत के पहले प्रांत संघचालक और वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकुमार अष्ठाना का मंगलवार सुबह निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे उनके निवास 15 संवाद नगर से रीजनल पार्क मुक्ति धाम, इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। कृष्णकुमार अष्ठाना, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के पूर्व माननीय संघचालक थे, अपने सादगीपूर्ण और कर्मठ व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे देवपुत्र समाचार पत्रिका के संस्थापक और संपादक भी थे। इसके अतिरिक्त, वे विद्याभारती मध्य क्षेत्र के पूर्व सचिव और इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के पूर्व माननीय संघचालक, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी श्री कृष्णकुमार अष्ठाना जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।’ सम्मानों से विभूषित व्यक्तित्व डॉ. विवेक दवे ने बताया कि अष्ठाना जी अपने जीवन में हमेशा नेपथ्य में रहकर बड़े कार्य करते रहे। उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। उन्हें विभिन्न संगठनों और संस्थानों से कई सम्मानों से नवाजा गया। कृष्णकुमार अष्ठाना के छोटे भाई और संघ के जिला सह बौद्धिक प्रमुख, जगन्नाथ विवेक अष्ठाना ने कहा कि उनका जाना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *