कोरिया में ब्लैकमेलिंग की शिकायत करने वाला पटवारी सस्पेंड:वायरल वीडियो पर की गई कार्रवाई, पटवारी से युवकों ने मांगे थे ढाई लाख रुपए

कोरिया जिले में वायरल वीडियो पर पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पटवारी ने वीडियो भेजकर ढाई लाख रुपए मांगने की शिकायत कोतवाली थाने में की थी। पटवारी को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, वहीं दूसरी फरार हो गया है। प्रशासन ने वायरल वीडियो की जांच की। वीडियो की जांच के बाद पटवारी पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को ग्राम अमहर में पदस्थ पटवारी अमरेश पांडेय ने कोतवाली बैकुंठपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल के वॉट्सऐप में पैसे लेने का फर्जी वीडियो भेज कर 2.50 लाख रुपए की मांग कर रहा है। पटवारी को ढाई लाख रुपए लेकर बचरा-पोड़ी थाना क्षेत्र में बुलाया गया था। एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार
युवक ने 21 दिसंबर को पटवारी को पैसे लेकर बचरा पोड़ी क्षेत्र में बुलाया गया था। सूचना पर पुलिस टीम बचरा पोड़ी पहुंची। पटवारी से पैसे मांग रहे युवकों ने पटवारी को पैसों से भरा बैग एक पेड़ के नीचे छिपाकर रखने का निर्देश दिया। कुछ देर बाद एक युवक वहां पहुंचा, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। युवक की शिनाख्त अर्जुन साहू (23 वर्ष) निवासी तरगवां पटना के रुप में हुई। दूसरा आरोपी मनोज साहू (24 वर्ष) निवासी तरगवां पटना फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 3(5), 308(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। वीडियो में पैसे मांगते दिखे पटवारी, सस्पेंड
पटवारी के वीडियो की जिला प्रशासन की जांच कराई। वायरल वीडियो में अमरेश पांडेय द्वारा पैसे मांगने का मामला सामने आया। जिला प्रशासन ने पटवारी के कृत्य को कदाचार की श्रेणी में मानते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय बैकुण्ठपुर निर्धारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *