शहडोल में हाई-प्रोफाइल जुए का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार:लग्जरी कारों की हेडलाइट में चल रहा था जुआ; 3 कार समेत 40 लाख का सामान जब्त

शहडोल जिले की सिंहपुर पुलिस ने केरहा के जंगल में एक हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। लग्जरी कारों की हेडलाइट की रोशनी में चल रहे इस जुए में 11 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 अन्य फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केरहा के जंगल में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिलों के आसपास के क्षेत्रों से कुछ लोग इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर सिंहपुर पुलिस ने दबिश दी। जुए का संचालन रामजी शर्मा कर रहा था, जिसे पुलिस ने मुख्य सरगना बताया है। जुए के अड्डे से 40 लाख से अधिक का सामान जब्त गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिलीप सोनी, आसिफ अली, रज्जू पटेल उर्फ राजकुमार, सिराज उल्ला खान, वीरेंद्र मिश्रा, अजीत वासवानी और राजेश जेठानी शामिल हैं। राजेश जेठानी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को अपना और अपने पिता का गलत नाम बताया था। जांच में उसका असली नाम मेघराज गिलानी, पिता कुशाल गिलानी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गुमराह करने का भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जुए के अड्डे से तीन लग्जरी कारें, नौ एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 27 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत 40 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। सिंहपुर थाना प्रभारी एम.एल. रहंगडाले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने पुष्टि की कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 7 को गिरफ्तार किया गया है और फरार 4 आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *