कनार्टक के हुबली में आगजनी की घटना में पाली के चार कारोबारियों की दुकानें जलकर खाक हो गई। सालों की मेहनत कर उन्होंने दुकानें लगाई थी। जो देखते ही देखते खाक हो गई। आंखों में आंसू लिए ये व्यापारी बोले कि सालों लगे थे खुद को हुबली में स्थापित करने में आग लगने से बर्बाद हो गए। कुछ नहीं बचा। सरकार मदद करे। पाली जिले के सोजत क्षेत्र खांभल गांव निवासी आरीफ खान, शबीर खान और पाली के मंडली के रहने वाले इब्राहिम खान, नासिर खान सभी रिश्ते में भाई है। कनार्टक के हुबली के निकट आकुंचनी गांव में उनकी ट्रक डेकोरेशन के शॉप है। देखते ही देखते खाक हो गई चार दुकानें
बुधवार सुबह 10-11 बजे के बीच अचानक दुकानों में आग लग गई। घटना के वक्त आरीफ और शबीर की दुकानें बंद थी। कुछ ही मिनटों में आग तेज हो गई। वे कुछ समझते इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेज होने के कारण उन्हें उस पर काबू पाने में समय लगा। आग जब तक बुझाई गई तब तक दुकानें खाक हो चुकी थी। आगजनी में चारों दुकानों में भरा लाखों रुपए का माल खाक हो गया। आगजनी ने बर्बाद कर दिया, सरकार मदद करे
पाली जिले के सोजत क्षेत्र के खांभल गांव निवासी आरीफ बताते है कि उर्स को लेकर वे अपने परिवार और भाई के साथ खांभल गांव हुए थे। उन्हें यहां आए हुए आठ-दस दिन हो गए। बुधवार सुबह हुई घटना से उनका सबकुछ जल गया। सालों की मेहनत कर दुकान स्थापित की थी। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल गया। बर्बाद हो गए। समझ नहीं आ रहा कि अब कैसे खुद को स्थापित करूंगा। सरकार इस मुशिक्ल घड़ी में हमारी मदद करें। 8-10 साल से रह रह थे
शबीर खान ने बताया कि वे पिछले करीब आठ-दस साल से हुबली में रह रहे थे। जिन चार दुकानों में आग लगी वे सभी रिश्ते में भाई है। आगजनी से सभी को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले करीब आठ-दस साल से वे हुबली में रहकर अपना घर चला रहे थे। आगजनी की इस घटना ने उन्हें बर्बाद कर दिया।


