सांस्कृतिक मंच की नवीन कार्यकारिणी घोषित, जनप्रीत बने अध्यक्ष और निखिल उपाध्यक्ष नियुक्त

मनेंद्रगढ़ | समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और शहर में कलात्मक गतिविधियों को नया विस्तार देने के उद्देश्य से मंगलवार को मनेंद्रगढ़ सांस्कृतिक मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी जनप्रीत सिंह खनूजा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। वहीं उपाध्यक्ष निखिल छत्तानी व विपिन तिवारी, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा बनाए गए, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में बलविंदर सिंह कोहली, इरशाद अंसारी व हिमांशु श्रीवास्तव शामिल किए गए हैं। बैठक के दौरान मंच के स्तंभ माने जाने वाले रामचरित द्विवेदी, कृष्णा वस्त्रकार, दिनेश द्विवेदी, कमलेश सिंह और सुरेंद्र मिनोचा सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने नई टीम को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *