दीनदयाल चैलेंजर्स व शिवनगर बुल्स के बीच फाइनल आज

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव 5वीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग स्पर्धा के चौथे दिन 2 मैच खेले गए। पहला मैच आरके रॉय हॉकी अकादमी बिहार विरुद्ध गोंदिया महाराष्ट्र के बीच हुआ। बिहार की टीम ने गोंदिया को 14-2 से पराजित किया। बिहार टीम से साकेत प्रधान ने 5 गोल, अनिकेत प्रधान ने 3 गोल, ने भेंगरा ने 3 गोल, संदीप लोहरा ने एक गोल, नामजम हेमरो ने 2 गोल किया। वहीं गोंदिया की ओर से दक्ष एवं अर्जुन शेंडे ने 1-1 गोल किया। दूसरा मैच करमपुर विरुद्ध जिला हॉकी संघ दुर्ग के मध्य खेल गया। इस मैच मे करमपुर की टीम ने दुर्ग को 2-1 से पराजित किया। करमपुर की ओर से ऋषिकेश ने 2 गोल किया तो वहीं दुर्ग से एकमात्र गोल भेद चौरे ने किया। एसईसीएल बेस्ट दर्शक का अवार्ड इंदिरा नगर वार्ड 40 के निवासी हरीश साहू को प्रदान किया गया। बालक वर्ग के मैच मे बिहार टीम के खिलाड़ी साकेत प्रधान को और करमपुर के खिलाड़ी ऋषिकेश को मैच के श्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया। मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रुद्राक्षम नाईट का आयोजन चिखली स्कूल मैदान में किया गया। गायक रोशन शेंडे ने प्रस्तुति दी। महिला वर्ग का फाइनल गुरूवार की शाम को 4 बजे दीनदयाल चैलेंजर्स विरुद्ध शिवनगर बुल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं 5 बजे खेलो इंडिया राजनांदगांव विरूद्ध गोंदिया, 6 बजे अमरावती विरुद्ध इटारसी का मैच खेला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *