धूमधाम के साथ मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व:मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़, पशुओं को चारा खिला रहे लोग

भरतपुर में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। लोग मंदिरों में जाकर दान कर रहे हैं। पशुओं को चारा खिला रहे हैं। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है। सर्दी को देखते हुए लोग गरीबों में गर्म कपड़े भी दान कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा। महिलाएं मंदिरों पर इकट्ठे हुए गरीब और बेसहारा लोगों को अलग-अलग तरीके की चीजें दान करती हुई नजर आईं तो, किसी ने बेसहारा जानवरों को चारा खिलाकर पुण्य कमाया। इसके अलावा सुबह से ही मंदिरों में पूजा पाठ जारी है। महिलाएं अपनी बहन, जेठानी और सास को खिचड़ी और श्रंगार का सामान दान कर रही हैं। साथ ही शहर में जगह- जगह स्टाल लगाई हुई है। जहां लोग खिचड़ी, नाश्ता, चाय, कॉफी बांट रहे हैं। शहर के बिहारी जी के मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। लोग समान के साथ रुपए भी दान कर रहे हैं। दान लेने वाले लोगों की मंदिर में काफी भीड़ देखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *