अबोहर में 2 कर्मचारी हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आए:वाल्व खोलने का काम कर रहे थे, आसपास के लोग ने बचाया

अबोहर में दो कर्मचारी हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गए। घटना दोपहर के समय की है, जब दोनों कर्मचारी वाटर वर्कस में वाल्व खोलने का काम कर रहे थे। घटना गांव मौजगढ की है। घायल कर्मचारियों की पहचान 45 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार और 50 वर्षीय मदन लाल के रूप में हुई है। दोनों वाल्व खोलने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारों की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पायलट रमन कुमार ने दोनों घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। राहत की बात यह है कि चिकित्सकों के अनुसार दोनों कर्मचारी अब खतरे से बाहर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *