उदयपुर में 1109 प्लॉट की लॉटरी निकाली, सूची यहां मिलेगी:यूडीएच मंत्री खर्रा ने क्लिक किया, अब आगे सफल आवेदकों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन

उदयपुर विकास प्राधिकरण की तीन योजनाओं के 1109 आवासीय प्लॉट के आवंटन के लिए ई-लॉटरी आज निकाली गई। इसमें सफल आवेदकों की सूची जारी की गई है। इस लॉटरी का सबको बेसब्री से इंतजार था। बलीचा के दक्षिण विस्तार योजना में स्थित सामुदायिक भवन में हुए कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ये लॉटरी निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में आवेदक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पूर्व विधायक वंदना मीणा और पूर्व यूआईटी चेयरमैन रवीेद्र श्रीमाली मौजूद रहे। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि उद्यम विहार (कलड़वास) योजना, साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए (सविना खेड़ा) योजना और नांदेश्वर एन्क्लेव (नोहरा) योजना की ई- लॉटरी पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से, पूर्ण पारदर्शिता के साथ, जिला कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि, प्राधिकरण अधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में निकाली गई है। जैन ने बताया कि लॉटरी के पश्चात सफल आवेदकों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर देख सकेंगे। सफल आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल प्राधिकरण की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। लॉटरी में सफल आवेदकों की सूची यहां से देख सकेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *