अमृतसर चबाल रोड पर ओवरस्पीड गाड़ी से भिड़ंत:शराब के नशे में चालक ने खोया नियंत्रण, कई वाहन क्षतिग्रस्त

अमृतसर के चबाल रोड पर बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब एक गाड़ी तेज रफ्तार में आते हुए सड़क पर चल रही अन्य गाड़ियों से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गाड़ी एक छोटा हाथी था और उसमें सब्जियां लदी हुई थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी बहुत अधिक स्पीड में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। सबसे पहले गाड़ी एक स्विफ्ट कार से टकराई और उसके बाद सामने से आ रही एक वरना कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर सब्जियां दूर‑दूर तक फैल गईं और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के अनुसार, गाड़ी चला रहा युवक शराब के नशे में था, जिस कारण वह वाहन पर सही नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार कुछ युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने स्थिति संभाली, केवल सामान का नुकसान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल वाहनों और सामान का नुकसान हुआ है। किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ है। घायल युवकों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ओवरस्पीडिंग हादसे का मुख्य कारण सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चबाल रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *