शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनई में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के कार्यों को याद किया गया। शुरुआत में ग्राम पंचायत रनई के सरपंच राम रसीले ठाकुरिया ने माता सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम अधिकारी भास्कर आनंद कुशवाहा ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। साथ ही उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य व नाटक का मंचन िकया। इस दौरान अविनाश, साक्षी, कली सोनी, रागिनी, अंजलि, अंकित, स्मृति, निकिता, धर्मेंद्र, प्रीतम, नीतीश, आलोक, अजय, गौरी, शिखा, करीना, मिथिलेश, भूपेंद्र, कृष, मनु, प्रिया, ज्योति, सरिता, रीता आदि मौजूद रहे।


