भास्कर न्यूज | जनकपुर जनकपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर कैलाश मंदिर के पास मेला लगाने की तैयारी की जा रही है। जहां मेला का आनंद उठाने के लिए आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। लेकिन बीते कई दिनों से रामू नाम का भालू का कैलाश मंदिर के आसपास विचरण होने से लोगों के लिए यह मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुछ लोगों भालू को हाथ से ही बिस्किट खिला और प्रसाद खिलाते है। व्यवसायी संदीप गुप्ता, सूरजपाल, रामदीन, राजेश ने बताया कि यदि भालू को नहीं पकड़ा जाता है, तो मेले के समय रात में भालू किसी पर भी हमला कर सकता है। क्योंकि मेले में मिठाई समेत अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थ बेचने के लिए रखा जाता है। दुकानदारों ने मांग की है कि जल्द से जल्द भालू को पकड़ा कर दूर जंगल में छोड़ा जाए। हालांकि भालू को पकड़ने के लिए मंदिर के आसपास पिंजरा भी लगाया गया है।


