अंबिकापुर | राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोण्डा ने शिक्षिका अनिता मंदिलवार “सपना’ को स्वामी विवेकानंद प्रतिभा गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया। अनिता मंदिलवार समाजसेवा, साहित्य, शिक्षा के साथ-साथ अन्य जागरुकता कार्यक्रम में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाती रहती हैं। अनिता मंदिलवार ‘सपना’ की इसके पहले लगभग 900 साझा संग्रह और 11 एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।


