डूंगरपुर में धूमधाम से मना क्रिसमस पर्व:गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, प्रभु यीशु की झांकियां सजीं

विश्व में प्रेम व सौहार्द का संदेश देने वाले प्रभू यीशु का जन्मदिन क्रिसमस पर्व डूंगरपुर जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिलेभर के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। जहां ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशु को याद किया। जिला मुख्यालय पर स्थित मित्र निवास गिरिजाघर में क्रिसमस पर्व पर सामूहिक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिलेभर से आए ईसाई अनुयायियों ने भाग लेते हुए प्रभू यीशु को याद किया। क्रिसमस पर्व पर गिरिजाघर में प्रभु यीशु की विशेष झांकी के साथ विशेष सजावट भी की गई थी। इस अवसर पर फादर संजय डोडियार, फादर विलियम डिसूजा ने यीशु के अनुयायियों को प्रभू के बताये मार्ग पर चलकर अपने जीवन में दया व प्रेमभाव रखते हुए मानव सेवा करने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *