पुलिस लाईन में बनेगी लाइब्रेरी:पुलिस कर्मियों के बच्चे कर पाएंगे कंपटीशन एग्जाम की तैयारी, आमजन भी कर पाएंगे यूज

पुलिस लाइन में अब पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाई जा रही है। यहां उन्हें निःशुल्क पढ़ने का मौका मिलेगा। इसका भूमिपूजन शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के हाथों करवाया गया। इसमें एक साथ 30 स्टूडेंट्स बैठकर पढ़ पाएंगे। इसमें जल्द ही आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे ताकि बच्चे पढ़ाई पूरा कर सकें। यह लाइब्रेरी आमजन के लिए भी अवेलेबल रहेगी। बच्चों के मिलेगी सिलेबस की किताबें जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस लाइन में करीब 250 पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी शहर में किराए के मकानों में रहते हैं। सबकी मांग थी कि उनके बच्चों के लिए भी निःशुल्क पढ़ने के लिए पुलिस लाईन में लाइब्रेरी होना चाहिए। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य जानकारी के अलावा बच्चों के सिलेबस की किताबें भी अवेलेबल रहेंगी। आमजन भी कर पाएंगे यूज लाइब्रेरी में 25-30 बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी। बच्चे यहां बैठकर बिना किसी प्रॉब्लम के पढ़ सकेंगे और परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुलिस लाइन के छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को सुधारने के लिए पढ़ सकेंगे। जिससे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मदद मिलेगी। यह लाइब्रेरी पुलिस कर्मियों के बच्चों के अलावा आमजन के लिए भी खुली रहेगी। भूमिपूजन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित डीएसपी शहर विनय चौधरी, ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिवप्रकाश टेलर, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, सदर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, लाईन आरआई अनिल पांडे, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, निजी सचिव नरेश सोनी, लाईन ऑफिसर धर्मीचंद, हवलदार मेजर देवेन्द्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *