अनूपपुर में 3 हाथियों ने कच्चे मकान को तोड़ा:छत्तीसगढ़ से आए दल ने किया हंगामा; पंचायतों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

अनूपपुर जिले में छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पार कर तीन हाथियों का एक झुंड इंट्री कर गया है। यह दल पिछले दो दिनों से धनगवां बीट के जंगल में डेरा डाले हुए है। गुरुवार सुबह हाथियों ने कुसुमहाई गांव के झंडीटोला में एक ग्रामीण के कच्चे मकान में तोड़फोड़ की। वन विभाग का गश्ती दल ग्रामीणों के साथ हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हाथियों का यह दल लगभग एक महीने बाद 23 दिसंबर की रात अनूपपुर जिले की जैतहरी तहसील में दाखिल हुआ था। बुधवार सुबह से ही यह दल धनगवां बीट के जंगल में चिमटहाई डोंगरी के पास विश्राम कर रहा था। गुरुवार सुबह तीनों हाथी अचानक जंगल से बाहर निकलकर कुसुमहाई गांव के झंडीटोला निवासी बाल सिंह पिता कुन्नालाल सिंह के घर पहुंच गए। हाथियों ने घर की दीवार में तोड़फोड़ की, जिससे घरवाले घबराकर वहां से भाग गए। पंचायतों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के गश्ती दल ने ग्रामीणों की मदद से हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया। दूसरे दिन भी तीनों हाथी धनगवां बीट के जंगल में ही विश्राम कर रहे हैं। वन विभाग और ग्राम पंचायतों ने हाथियों के संभावित विचरण वाले क्षेत्रों के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्हें किसी भी जानकारी के लिए वन विभाग या ग्राम पंचायत को सूचित करने, दिन के समय हाथी विचरण क्षेत्र के जंगल में न जाने और जंगल से लगे या गांव से बाहर बने कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को शाम से पहले गांव/बस्ती के सुरक्षित घरों में चले जाने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *