जशपुरनगर | जशपुर सिटी कोतवाली के भुड़केला मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह 9 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 3 युवकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे घायल युवक को अंबिकापुर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार शंकर आहिर 24 वर्ष, संतोष नायक 24 वर्ष की दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप घायल प्रदीप पैंकरा है। तीनों युवक झारखंड के गुमला जिले के जारी थाना इलाके के रहने वाले है। जशपुर के टिकटगंज स्थित ईट भट्टे में कार्य करते थे। टिकटगंज ईट भट्टे से किसी कार्य से अपने घर जाते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।


