अनूपपुर के भालूमाड़ा में चंदन के पेड़ चोरी:मंदिर और घरों के बाड़े से 15-20 पेड़ काटे, चोरों की तलाश जारी

भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर समेत कई घरों के बाड़ों से 15 से 20 सफेद चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नीरज मिश्रा ने बताया कि चोरी की यह वारदात रात करीब 11 बजे के बाद हुई। चोरों ने उनके घर के बाड़े के अलावा पास स्थित मंदिर और आसपास के अन्य घरों में लगे चंदन के पेड़ों को भी निशाना बनाया। नीरज मिश्रा के मुताबिक इलाके में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों की शिकायत भालूमाड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर के पास स्थित पंप हाउस से पाइप भी चोरी हो चुका है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा और दहशत का माहौल है। भालूमाड़ा थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि नीरज मिश्रा की शिकायत पर चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है और जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *