72 वर्षीय फूलाराम ने देहदान का संकल्प लिया:पीडीयू मेडिकल कॉलेज में सौंपा संकल्प पत्र, प्रिंसिपल ने किया स्वागत

72 वर्षीय फूलाराम ने देहदान का संकल्प लिया है। वे परिजनों की सहमति और शपथ पत्र के साथ चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अपना संकल्प पत्र प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार को सौंपा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फूलाराम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। फूलाराम ने बताया कि वे कामरेड भगत सिंह से प्रेरित हुए हैं। उन्होंने याद किया कि एक बार राजगढ़ तहसील में एक कार्यक्रम के दौरान कामरेड भगत सिंह ने भी देहदान की चर्चा की थी और स्वयं भी इसका संकल्प लिया था। फूलाराम का मानना है कि मृत्यु के बाद शरीर का राख बन जाने से बेहतर है कि वह किसी के काम आ सके। उन्होंने यह भी बताया कि देहदान के इस निर्णय पर उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे, बेटी, दामाद और बहू सहित सभी परिजनों से विस्तृत चर्चा की थी। सभी की सहमति प्राप्त होने के बाद ही उन्होंने यह संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार के अलावा वेदप्रकाश खींची, डॉ. दिनेश मील, संदीप धोलपुरिया और डॉ. जेपी खत्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि पीडीयू मेडिकल कॉलेज में अब तक कुल 45 देहदान संकल्प पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 12 संकल्प पत्र प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार के कार्यकाल में लिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *