शिमला में दो लापता नाबालिग मिले:शिलारू में पुलिस ने किया बरामद, 3 दिन से नहीं लौटे थे घर

शिमला जिले में नारकंडा से लापता हुए दो नाबालिग लड़कों को पुलिस ने शिलारू से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों लड़के 12 जनवरी से लापता थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। थाना प्रभारी कुमारसैन विकास शर्मा के नेतृत्व में एचसी मेहर सिंह सहित पुलिस टीम ने कई स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। लड़कों की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को शिलारू क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की है। थाना प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *