देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना खंड के गांव डांगरा के बॉक्सर नीरज के साथ संवाद किया। गांव समैन के खेल स्टेडियम में महोत्सव का समापन समारोह हुआ। इस दौरान PM मोदी और नीरज के बीच संवाद हुआ। गांव डांगरा के बॉक्सिंग खिलाड़ी नेशनल मेडलिस्ट नीरज के पिता बलवान सिंह को ऑपरेटिव सोसाइटी में काम करते हैं, जबकि मां गृहिणी है। PM मोदी ने नीरज से राम-राम कहकर बात शुरू की, तो उन्होंने PM से पूछा कि कैसे हो। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि तेरे जैसा ही हूं। PM ने पूछा कि क्या आप खेल में ही करियर बनाना चाहते हैं। इस पर नीरज ने कहा कि जी, मैं चाहता हूं कि देश को ओलिम्पिक में गोल्ड मेडल लाकर दूं। पीएम ने बातों में ओलंपियन नीरज चोपड़ा का भी जिक्र किया। यहां पढ़िए, PM और बॉक्सर के बीच हुई बातचीत के मुख्य अंश… टॉप-टेन में रहा सिरसा लोकसभा
सांसद खेल महोत्सव में सिरसा लोकसभा क्षेत्र टॉप-टेन में रहा है। यहां राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के नेतृत्व में खेलों का आयोजन हुआ। पहले गांव, फिर विधानसभा और उसके बाद लोकसभा स्तर पर मुकाबले करवाए गए। करीब 45 हजार खिलाड़ियों ने इसमें रजिस्ट्रेशन करवाया।


