चाइनीज मांझे की चपेट में आए दो लोग:एक की गर्दन पर मांझे के कारण 10 टांके आए तो दूसरे की अंगुलियां कटी, पुलिस की ड्रोन से निगरानी फेल

बांसवाड़ा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के कितने ही दावे कर ले लेकिन बांसवाड़ा जिले में इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से फेल साबित हुए उनके दावे। मकर संक्रांति के दिन ही दो लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुए। इसमें एक युवक की गर्डर कट गई तो दूसरे की अंगुलिया। एक घटना शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में हुई जहां टामटिया गांव निवासी केशु और लक्ष्मण बाइक से बांसवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में उड़ रहे चाइनीज मांझा लक्ष्मण की गर्दन तक पहुंच गया इससे उसकी गर्दन पर कट लग गया। उसे तत्काल एमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 टांके लगाकर उसकी जान बचाई। दूसरे हादसे में एक केशु नाम के युवक की अंगुलियों में चाइनीज मांझा फंस गया जिससे वो चोटिल हुआ। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों घायलों की स्थिति सामान्य हैं। नगर परिषद और पुलिस नकारा मकर संक्रांति शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के साथ ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ एक्शन के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए, लेकिन पुलिस और नगर परिषद की लापरवाही के कारण जिलेभर में चाइनीज मांझे की जमकर खरीदी हुई है। यही कारण है कि ऐसे हादसे हुए। सरकार के आदेशों की महज औपचारिकता बरती गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *