ट्रक की टक्कर से कार सवार एक की मौत:तीन घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत; नेतरहाट घाटी घूमने आए थे सभी

गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में नेतरहाट घाटी में गुरुवार को एक अज्ञात बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य साथी घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रोशन कुमार (33) ने बताया कि वे सभी हजारीबाग के बड़कागांव के रहने वाले हैं। अनुपम कुमार, साहिल रजत राजा (22), नहीर माहिर (18) और रोशन कुमार एक कार में सवार होकर नेतरहाट घूमने गए थे। गुरुवार को नेतरहाट से लौटते समय एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में अनुपम कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साहिल रजत राजा के पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि नहीर माहिर की कमर में गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को बिशुनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें 108 एम्बुलेंस से भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक अनुपम कुमार के शव और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *