8.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:बिना नंबर की बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

करौली की कुड़गांव थाना पुलिस ने 8.43 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से स्मैक बिक्री के 4300 रुपए, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और स्मैक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। स्मैक आउट अभियान के तहत गिरफ्तारी की जा रही है। थाना अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान गैस गोदाम के पास एक युवक संदीप आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रुकवाकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम राम रूप उर्फ रामू (35) पुत्र लोहार मीणा निवासी खूबपुरा थाना कुड़गांव बताया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के पास 8.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी से स्मैक बिक्री के 4300 रुपए, स्मैक तोलने के काम आने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा और परिवहन के काम आ रही बिना नंबर की बाइक को भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी के साथ एएसआई हरकेश, कॉन्स्टेबल हरी सिंह, यतेंद्र, पुरुषोत्तम, निर्मल और प्रेम मोहन शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *