सवाई माधोपुर में गुरुवार को बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और सुशासन की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का सभी जिलों में लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जिला स्तरीय समारोह में अधिकारियों ने देखा। अधिकारियों ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि जिला स्तरीय कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, जिला कलेक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली। संभागीय आयुक्त ने जवाबदेही पर दिया जोर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहभागी, पारदर्शी और जनकल्याण केंद्रित शासन ही सुशासन की मूल भावना है। अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए। कलेक्टर बोले- जनसुनवाई से समाधान पर फोकस जिला कलेक्टर काना राम ने कहा कि जिला प्रशासन रात्रि चौपाल और जनसुनवाई जैसे माध्यमों से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान कर रहा है। ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों के जरिए सरकार आमजन के द्वार तक पहुंच रही है। स्वामित्व पट्टा से लेकर पेंशन तक सेवाएं कलेक्टर ने बताया कि सेवा शिविरों के माध्यम से स्वामित्व पट्टे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एनएफएसए सत्यापन और सहमति से बटवारे जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। ग्राम स्तर तक दिलाई गई सुशासन की शपथ सुशासन दिवस के अवसर पर जिले में जिला, उपखंड, ब्लॉक, पंचायत समिति और ग्राम स्तर तक सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय भरतपुर आयुक्त नलिनी कठोतिया ने की, जबकि जिला कलेक्टर काना राम मौजूद रहे।


