कलेक्टर के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी:स्याही कांड के बाद से बंद पड़ी थी सफाई व्यवस्था, परिषद में खड़े थे वाहन

राजसमंद में स्याही कांड के बाद पिछले 7 दिनों से ठप पड़ी शहर की सफाई व्यवस्था गुरुवार से फिर से शुरू हुई। गुरुवार सुबह नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश रॉय, सभापति अशोक टांक, जिला कलेक्टर एवं सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। बैठक में मुख्य रूप से स्याही कांड के बाद उत्पन्न हालात और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। सफाई कर्मचारियों ने स्याही कांड के बाद हुई मारपीट की घटना को लेकर दर्ज एफआईआर में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई और सुरक्षा की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच एवं कर्मचारियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सुरक्षा के आश्वासन के बाद माने कलेक्टर के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद में पुनः बैठक कर जनस्वास्थ्य को देखते हुए दोपहर 12.30 बजे काम पर लौटने का निर्णय लिया। इसके बाद नगर परिषद परिसर में खड़े कचरा वाहनों को एक-एक कर शहर के विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया गया। सात दिनों से सफाई नहीं होने के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी फैल गई थी, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई कार्य पुनः शुरू होने पर नगर परिषद सभापति अशोक टांक ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *