बांसवाड़ा में मिठाईयां बांटकर मनाया क्रिसमस:चर्च परिसर में बनाई आकर्षक झांकी, सांता क्लॉज का बच्चों में उत्साह

शहर में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस गुरुवार को श्रद्धा और आस्था के माहौल में मनाया गया। नया बस स्टैंड स्थित चर्च सहित शहर के विभिन्न गिरजाघरों में सुबह से ही लोगों की मौजूदगी रही, जहां विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। क्रिसमस के अवसर पर नया बस स्टैंड स्थित चर्च सहित शहर के अन्य गिरजाघरों में समाज के लोग सुबह से ही पहुंचने लगे। चर्च परिसरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। प्रभु यीशु के जन्म की झांकी रही आकर्षण चर्च परिसर में प्रभु यीशु मसीह के जन्म के दृश्य को दर्शाने वाली आकर्षक झांकी सजाई गई। गौशाला में बालक यीशु के जन्म के इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। झांकी के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। बच्चों में सांता क्लॉज को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन महोत्सव की शुरुआत पादरी द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु के चरणों में शीश नवाया और देश की सुख-समृद्धि व विश्व शांति की कामना की। कैरल्स से भक्तिमय हुआ माहौल प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के क्वायर दल ने मधुर कैरल्स गाए। भक्ति गीतों से चर्च परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु प्रार्थना में लीन नजर आए। मिठाइयां बांटकर दी बधाई प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ‘मैरी क्रिसमस’ कहकर शुभकामनाएं दीं। गले मिलकर बधाइयां दी गईं और मिठाइयां बांटी गईं। पूरे शहर में क्रिसमस को लेकर शांति, सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *