सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि:अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

सलूंबर जिले में गुरुवार को सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कलक्टर अवधेश मीना और अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर मीना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और उनके द्वारा स्थापित सुशासन की परंपरा को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला कलक्टर ने बताया कि उनके विचार आज भी प्रशासन और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। सुशासन दिवस के माध्यम से आमजन तक पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की भावना को मजबूत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, पीआरओ पुष्पक मीणा, सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, डीटीओ विपिन माहेश्वरी, एसीएफ महेंद्र सिंह चुंडावत, कृषि विभाग से गोस मोहमद और उद्यानिकी विभाग से पुरूषोतम भट्ट सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला कलक्टर कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *