महाराजा सूरजमल को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित:भदौरिया के नगला गांव में माल्यार्पण कर किया याद

भारतवर्ष के अजय योद्धा और भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल को आज गांव भदौरिया के नगला में उनके बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। महाराजा सूरजमल, जिन्हें वीर शिरोमणि के रूप में भी जाना जाता है, के बलिदान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने महाराजा के शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ठाकुर महाराज सिंह डागुर, ठा. गिर्राज सिंह कहरवार, ठा. प्रताप सिंह कहरवार, ठा. भूरी सिंह डागुर, ठा. गजेन्द्र सिंह डागुर, कुंवर अंशुल सिंह डागुर, कुं. प्रदीप सिंह डागुर, कुं. सतीश डागुर, कुं. अजीत डागुर, कुंवर राज सिंह डागुर और कुंवर विनय प्रताप सिंह नारोलिया सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *